• Fri. Aug 14th, 2026

उन्नाव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में टैंक फटा, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर

BySurendra Jain

Sep 12, 2019

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज बड़ा हादसा हो गया है। यहां दही चौकी क्षेत्र में मौजूद हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में एक टैंक में धमाका हो गयाा है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है। आग पर काबू करने के लिए कई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं हैं। पुलिस ने चार से पांच किलोमीटर के इलाके को अलर्ट पर रखा है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए आसपास के गांवों को खाली कराया जा रहा है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के टैंक का वॉल्व लीक होने की वजह से धमाका होने की जानकारी सामने आ रही है।

You missed

error: Content is protected !!