• Fri. Oct 2nd, 2026

योगी सरकार व पूर्व BJP सांसद चिन्मयानंद की बढ़ीं मुश्किलें, छात्रा ने रेप का आरोप लगाया- दिल्ली में FIR दर्ज

BySurendra Jain

Sep 9, 2019

खबर पक्की: 9 सितंबर नई दिल्ली, पूर्व गृह राज्य मंत्री व BJP व पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब शाहजहांपुर की छात्रा ने चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया है। शाहजहांपुर की छात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बीजेपी नेता चिन्मयानंद ने बलात्कार किया और एक वर्ष तक प्रताड़ित किया। छात्रा ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं, छात्रा ने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही। बता दें कि पिछले महीने एक वायरल वीडियो में चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा आज पहली बार मीडिया के सामने आई।
छात्रा ने बताया कि उसने पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर बलात्कार का भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह मामले की जांच कर रही एसआईटी को भी यह बात बता चुकी है। एसआईटी ने रविवार को करीब 11 घंटे तक उससे पूछताछ की थी। युवती के मुताबिक उसने जांच दल को बताया है कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसके साथ बलात्कार और एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण भी किया है। उसने दावा किया कि यह रिपोर्ट दिल्ली के लोधी रोड थाने में जीरो क्राइम नंबर पर दर्ज करके शाहजहांपुर भेज दी गई है, मगर स्थानीय पुलिस बलात्कार और शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
लड़की ने कहा कि जांच दल को सारी बातें बताने के बाद भी चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसने बताया कि इससे पहले जब उसके पिता ने चिन्मयानंद के खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप में मुकदमे की तहरीर दी थी तब मुकदमा दर्ज करना तो दूर, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उसके पिता को धमकी देते हुए चिन्मयानंद के रसूख का हवाला दिया और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। छात्रा ने कहा कि उसके पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं। वह कॉलेज हॉस्टल के जिस कमरे में रहती थी उसे सील कर दिया गया है। उसे मीडिया के सामने खोला जाए।सही समय आने पर साक्ष्य (वीडियो क्लिप) भी पेश किया जाएगा

error: Content is protected !!