• Sat. Nov 14th, 2026

रुपए के लेनदेन को लेकर शराब दुकान में तोड़फोड़

BySurendra Jain

Aug 23, 2019

खबर पक्की रतलाम/जिले के रावटी में शुक्रवार की सुबह अंग्रेजी शराब की दुकान में इसलिए तोड़फोड़ की घटना हो गई थी गुरुवार की रात में शराब दुकानदार ने एक ग्राहक के साथ रुपए को लेकर विवाद किया तथा उसके साथ मारपीट कर दी थी। नाराज युवक ने दुकान पर जाकर तोड़फोड़ कर दी। इसके पूर्व पुलिस थाने मे आवेदन भी दिया युवक ने रात को थाना प्रभारी को भी फोन लगाया था।तथा सुबह थाने में आवेदन दिया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शराब दुकान रावटी जो प्रतिदिन देर तक संचालित होती रहती है देर रात शराब के नशे में एक व्यक्ति ने दुकान पर शराब ली तथा दुकानदार को 500 रूपये का नोट दिया था शराब लेने के बाद उसे दुकानदार ने उसे खुले रुपए वापस नहीं दिया नहीं दिए तथा मारपीट कर दी। पीड़ित युवक ने देर रात रावटी थाना प्रभारी को भी मोबाइल पर मामले की जानकारी दी लेकिन शराब दुकानदार के विरोध कोई भी कार्रवाई नहीं हुई सुबह युवक ने थाने में जाकर आवेदन दिया लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई करती है उसके पूर्व ही युवक ने साथियों ने मिलकर शराब दुकान पर पत्थर व लाठियों से शराब फोड़ दी जिससे दुकान में नुकसान हुआ है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंची तब तक सभी व्यक्ति मौके से भाग चुके थे पुलिस ने शराब दुकानदार की रिपोर्ट पर विभिन्न व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
उक्त मामले में रावटी थाना प्रभारी अशोक निनामा ने बताया कि दुकान पर रात में पैसे को लेकर विवाद हुआ था सुबह युवक ने आवेदन भी दिया लेकिन पुलिस पहुंचती उसके पूर्व ही दुकान पर युवक ध्दारा तोड़फोड़ कर दी मामले में रिपोर्ट दर्ज करें ली गई है।

error: Content is protected !!