रतलाम /रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने जिले भर में ऑपरेशन शिकंजा के तहत अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों पुलिस चौकियों को दिए हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को मद्दे नजर रखते हुए यह अभियान जिले भर में चला जाएगा जिसमें जुआ सट्टा, अवैध वसूली, अवैध शराब बिक्री तथा अवैध हथियारों के पकड़ने की मुहिम होगी। अब चिन्हित बदमाशों को भी पकड़ पकड़ कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि आने वाले त्योहारों गणेश उत्सव,नवरात्रि के पर्व पर शांति व्यवस्था बनी रहे साथ ही आम जनता को अपराधियों की चुंगल से बचाई जा सके। यदि अवैध गतिविधियों संचालित होने की जानकारी रतलाम पुलिस को आम जनता मो. 7049127796 के व्हाट्सएप पर कोई भी व्यक्ति देता है तो देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।सभी थानो व पुलिस चौकीयो के कार्यों की पुलिस अधीक्षक स्वयं मूल्यांकन करेंगे।
डीडी नगर व माणक चौक पुलिस ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए त्रिपोलिया गेट स्थित शराब दुकान पर अहाते पर शराब पिने वाले सात लोगो पर कार्यवाही की है।वही डीडी नगर पुलिस ने सट्टा लिखते युसूफ पिता हय्याज निवासी राजेन्द नगर को पकड़ा जिसके पास से बीस हजार चालिस रूपये भी जब्त कीए। आपरेशन शिकन्जा के तहत सैलाना पुलिस न भी कार्यवाही की है।
रतलाम पुलिस ने प्रारंभ किया ऑपरेशन “शिकंजा” , अपराधिक तत्वों के विरूद्ध चलेगा अभियान
