• Wed. Sep 16th, 2026

बाजना थाने पर पदस्थ कोड मुंशी की सड़क हादसे में मौत

BySurendra Jain

Aug 19, 2019

खबर पक्की
रतलाम/ बाजना थाने पर पदस्थ कोड मुंशी की छावनी झोड़ियां में सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बाजना थाने पर पदस्थ कोर्ट मुंशी मुकेश अजनार बाजना से सैलाना कोर्ट में शासकीय कार्य के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। रास्ते मे छावनी झोड़ियां के मोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उस चपेट में ले लिया और बाइक सहित पुलिसकर्मी को घसिटता हुआ ले गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई इधर घटना की जानकारी मिलते हैं जिला अस्पताल में एडिशनल एसपी पाटीदार, सीएसपी चौहान, दो बत्ती थाना प्रभारी तथा शिवगढ़ थाना प्रभारी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। मृतक मुकेश अजनार थांदला जिला झाबुआ का निवासी बताया जा रहा है परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

error: Content is protected !!