खबर पक्की, रतलाम। हर अच्छे नागरिक की पहचान है कि वह सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करे एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उक्त बात बुधवार को रतलाम ट्रैफिक डी एस पी विलास वाघमारे ने रतलाम पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच कही।
यातायात जागरूकता के लिए आयोजित इस सेमिनार में ट्रैफिक टी आई कु. सीमा भंडारी, ट्रैफिक पुलिस विभाग की टीम, स्कूल का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
श्री वाघमारे ने अलग अलग वीडियो के माध्यम से ट्रैफिक नियम की जानकारी देते हुए ट्रैफिक लाइट, ज़ेबरा क्रासिंग तथा ट्रैफिक सिग्नल का पाठ पढ़ाया। इन सब चीज़ों के बारे में जानकर बच्चे भी उत्साहित लग रहे थे।
साथ ही थाना प्रभारी सीमा भंडारी ने बताया कि छात्राएँ सड़क पर होने वाले किसी भी बुरे बर्ताव को चुप चाप सहन न करे और गलत के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करें कुछ भी गलत होने पर तुरंत अपने पालक को जानकारी दे अन्यथा भविष्य में उनके साथ भी कुछ अनहोनी घट सकती है। साथ ही छात्राओ को गुड़ टच बेड टच के बारे में बताया
कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य मयंक झालानी ने करा। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के विद्यार्थी वैभव धूत और मुस्कान धनवानी ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया।
संस्था डायरेक्टर श्री संजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र छात्राओं में कानून व अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।
