• Mon. Aug 17th, 2026

रेत माफिया का आंतक, कार्रवाई करने गए नायाब तहसीलदार पर हमला

BySurendra Jain

Jul 20, 2019

होशंगाबाद। माखननगर से 12 किमी दूर मानवाड़ा खदान पर कार्रवाई करने गए तहसीलदार, आरआई और पटवारी पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। हमलावरों ने सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। जैसे-तैसे मौके से भागकर अफसरों ने अपनी जान बचाई। तहसीलदार की शिकायत पर एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। लगातार मिल रही अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार रात करीब 2 बजे नायाब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव मनवाड़ा रेत खदान पर छापामार कार्रवाई करने जा रहे थे। लेकिन खदान पहुंचने से पहले ही कुछ अज्ञात लोगों ने नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव और उनकी टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में अतुल श्रीवास्तव को चोटें आई हैं। इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।

You missed

error: Content is protected !!