• Fri. Oct 30th, 2026

सर्वजन हिताय से बड़ी कोई सेवा नहीं : सांसद डामोर

BySurendra Jain

Jul 14, 2019

खबर पक्की : रतलाम। परहित सुखाय से बढ़ कर कोई काम नही , सर्वजन हिताय से बढ़ी कोई सेवा नही, रोग सेवा और रोगी सेवा के जिन अनेको अद्भुत प्रकल्पों में रोटरी क्लब अनेक वर्षों से कार्य कर रहा है वह सचमुच सराहनीय है, उक्त उद गार रतलाम झाबुआ क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर ने रोटरी क्लब रतलाम के शपथ विधि समारोह में व्यक्त किए
डामोर ने कहा कि वे स्वयं रोटरी क्लब के सचिव रहे है और वास्तविक सेवा कार्यो के लिए रोटरी क्लब से अच्छा कोइ प्लेटफार्म और कोई संस्था नही है । आपने कहा कि वे रोटरी क्लब धार से जुड़े रहे है, और राजनीतिक क्षेत्र में उनका प्रवेश का उद्देश्य जनता की सेवा के अतिरिक्त कुछ नही है। 
सभा करतल ध्वनि से गूंज उठी जब माननीय सांसद ने कहा कि रोटरी क्लब रतलाम आज से अपनी संख्या में एक व्यक्ति( मुझे) और जोड़ ले।  रोटरी क्लब के स्थायी प्रकल्पों के बारे मे उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब रतलाम द्वारा 12 डायलेसिस मशीन और सेंटर द्वारा 1000 से अधिक डायलेसिस प्रतिमाह किये जाना अत्यंत ही प्रेरणादायी है , आपने राष्ट्रीय और वैश्विक अनेको उदाहरणों से बताया कि चाहे बिल गेटज़ हो चाहे अजीज प्रेमजी हो या और कोई भी , हर सफल व्यक्ति ने सफलता के चरम पर पंहुच कर सेवा का मार्ग ही अपनाया ।उन्होंने उपस्थित सदन को आश्वस्त किया कि शासन प्रशासन या अन्य किसी भी तरह से वो सदैव रोटरी के सेवा कार्यो में हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। डामोर ने रोटरी क्लब द्वारा संचालित और निर्मित रोटरी वार्ड, बल चिकित्सालय में आई सी यू ,  रोटरी आहार केंद्र, रोटरी कृत्रिम फुट क्लिनिक ,रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर, रोटरी गार्डन , कस्तूरबनगर गार्डन,रोटरी हेल्थ चेकअप , हर्बल जूस और रोटरी जिम, फर्नीचर प्रोजेक्ट जैसी स्थायी गतिविधियों को अनवरत संचालित करने वाली संस्था के कार्यक्रम में शामिल हो कर वे बहुत खुश है। इस अवसर पर आपने रोटरी क्लब रतलाम की मानद सदस्यता सहर्ष स्वीकार की । क्लब के वरिष्ठ सदस्य गुस्ताद अंकलेसरिया  ,अशोक तांतेड़  ,रोटेरियन रमेश पीपाड़ा, रोटेरियन प्रमोद नाहर ,डिस्ट्रिक गवर्नर गजेंद्र नारंग ,संस्कार कोठारी आदि ने डामोर को पिन लगा कर मानद सदस्यता प्रदान की । इस अवसर पर रतलाम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित को भी क्लब की मानद सदस्यता प्रदान की गई।कार्यक्रम में क्लब के मानद सदस्य कोमल सिंह कुमठ, डॉ जय कुमार जलज, डॉ लीला जोशी , मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित और सासद डामोर का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।
अतिथियों द्वारा इस प्लैटिनम जुबली वर्ष में 25 और अधिक वर्षो से निरंतर क्लब के साथ जुड़े हुए 
रोटेरियन टी एस अंकलेसरिया, रोटेरियन शरद फ़ाटक ,रोटेरियन रंगलाल चौरड़िया, रोटेरियन पुष्पेंद्र फलोदिया ,रोटेरियन राजेंद्र चौधरी ,रोटेरियन रमेश चोपड़ा, रोटेरियन मोहनलाल पिरोदिया, रोटेरियन अशोक तांतेड़ ,गिरीश अग्रवाल ,रोटेरियन गुस्ताद अंकलेसरिया ,रूमी कांट्रेक्टर ,रोटेरियन विनोद मेहता, रोटेरियन सुभाष जैन, रोटेरियन राजेंद्र मेहता, रोटेरियन मुकेश जैन आदि का सम्मान किया ।
इस अवसर पर सदस्य हेमंत कटारिया और अरविंद कटारिया को उनके अनुकर्णीय सहयोग हेतु रोटरी पाल हैरिस फेलो सम्मान पत्र और पिन प्रदान की गई ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आगामी मंडलाध्यक्ष गजेंद्र नारंग ने कहा कि रतलाम क्लब इस मंडल का सर्वश्रेष्ठ और सबसे बड़ा क्लब है और सम्पूर्ण रोटरी अंतरअष्ट्रीय स्तर पर     इस क्लब की सेवा गतिविधियां अनुकरणीय है ।विशिष्ट अतिथि संस्कार कोठारी ने रतलाम रोटरी क्लब की स्थायी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षो में लगभग 12 लाख से अधिक लोग रोटरी आहार केंद्र से लाभान्वित हो चुके है। शपथ अधिकारी गुस्ताद अंकलेसरिया द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई ,निवर्तमान अध्यक्ष मनीष जैन द्वारा रमेश पीपाड़ा को अध्यक्षीय कालर और निवृतमान सचिव रवि बोथरा द्वारा सीए प्रमोद नाहर को सचिवीय कॉलर पहना कर पद भार सौंपा गया । मुख्य अतिथि सांसद डामोर , नारंग , और कोठारी ने नवीन पदाधिकारियों को पिन लगाई।
इससे पहले समारोह मेंअतिथियों द्वारा मा सरस्वती और पॉल हैरिस को माल्यार्पण किया गया। रोटरी प्रार्थना रोटेरियन हरीश वर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई । स्वागत उदबोधन निवर्तमान अध्यक्ष मनीष जैन द्वारा और सचिव रिपोर्ट निवर्तमान सचिव रवि बोथरा ने प्रस्तुत की ।  अतिथियों का परिचय प्रकाश लखानी और विनोद मेहता ने प्रदान किया।
 मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर का स्वागत अध्यक्ष रमेश पीपाड़ा एवं सचिव प्रमोद नाहर , वरुण पोरवाल ,अमृत पाटीदार कमल फिरोदिया , दिनेश सियाल ,पुष्पेंद्र फलोदिया, शरद अग्रवाल अजीत छाबड़ा ,प्रद्युम्न मजवदिया एवं चंदू शिवानी ने किया ।विशेष अतिथि गजेंद्र नारंग का स्वागत मनीष जैन ,रवि बोथरा, संजय नाहर ,अनंत चोपड़ा, हर्ष चोपड़ा, आशीष चोपड़ा हरजीत चावला और अंशुल पीपाड़ा ने किया ।
विशेष अतिथि संस्कार कोठारी का स्वागत राकेश अग्रवाल ,आशीष राठी ,आशीष गांधी आदि ने किया।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह रोटेरियन दशरथ पोरवाल रोटेरियन रंगलाल जी चोरडिया ,रोटेरियन अशोक तांतेड़ ,सुशील छाजेड़ ,मुकेश जैन ,रूमी कॉन्ट्रैक्टर, नवीन व्यास ,बृजेश गर्ग ,संजय गोधा, प्रकाश सेठिया, राजेंद्र चौधरी आदि ने प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सुचारू संचालन रोटेरियन मीतेश गादिया और सहसचिव मीतू गदिया नेऔर आभार सचिव प्रमोद नाहर ने व्यक्त किया।

You missed

error: Content is protected !!