• Fri. Oct 30th, 2026

नवनिर्मित वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण एवं वृक्षारोपण

BySurendra Jain

Jul 13, 2019

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर नवनिर्मित वातानुकूलित उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का लोकार्पण सांसद रतलाम-झाबुआ गुमान सिंह डामोर द्वारा किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि रतलाम मंडल पर यात्री सुविधाओं के तहत कई कार्य किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में रतलाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर वातानुकूलित उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण सांसद रतलाम-झाबुआ गुमान सिंह डामोर द्वारा महापौर श्रीमती सुनिता यार्दे एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।
वातानुकूलित प्रतीक्षालय के लोकार्पण के उपरांत सांसद, महापौर एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्लेटफार्म क्रमांक 4 के पास स्थित उद्यान में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक आर.एन. सुनकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक के.के. सिन्हा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस.के. मीना, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) योगेश शर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(पावर), मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल इंजीनियर(कार्य) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सहित रतलाम के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!