• Tue. Aug 18th, 2026

सोलन में तीन मंजिला होटल जमींदोज, सेना के 18 जवानों की मौत, 17 फंसे

BySurendra Jain

Jul 14, 2019

सोलन। जिला सोलन के कुमारहट्टी में एक तीन मंजिला होटल जमींदोज हो गया। बताया जा रहा है भोजन करने के लिए रुके सेना के 30 जवान भी दब गए, जिनमें से 18 की मौत की सूचना है। पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। सोलन के एसडीएम रोहित राठौर मौके पर पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इमारत के गिरने के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। हिमाचल प्रदेश में इस तरह का यह पहला हादसा है।
बताया जा रहा है होटल में सेना के जवान भोजन करने के लिए रुके हुए थे। इस दौरान अचानक भवन गिर गया। सेना के जवानों सहित होटल के कर्मी व कुछ और लोग भी अंदर होने की आशंका है।

You missed

error: Content is protected !!