• Fri. Oct 30th, 2026

रोटरी क्लब रतलाम के अध्यक्ष पिपाड़ा व सचिव नाहर बने।शपथ विधि समारोह 13 जुलाई को

BySurendra Jain

Jul 12, 2019

खबर पक्की: 12 जुलाई रतलाम, रोटरी क्लब रतलाम द्वारा प्लेटिनम जुबली वर्ष मनाया जा रहा है 1945 में स्थापित क्लब द्वारा इसी श्रंखला में कल दिनांक 13 जुलाई 2019 को सांयकाल स्थानीय सज्जन प्रभा हाल पर 75 वा पद ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है रोटरी क्लब रतलाम के अध्यक्ष रमेश पीपाड़ा सचिव सीए प्रमोद नाहर निवर्तमान अध्यक्ष मनीष जैन और सचिव रवि बोथरा द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि रतलाम झाबुआ संसदीय सीट के नवनिर्वाचित सांसद माननीय गुमानसिंह डामोर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के   गवर्नर इलेक्ट  गजेंद्र नारंग और डिस्ट्रिक्ट 3040 के असिस्टेंट गवर्नर संस्कार कोठारी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

You missed

error: Content is protected !!