• Fri. Oct 30th, 2026

खटारा चार्टर्ड बसे और लूटता पीटता परेशान यात्री

BySurendra Jain

Jul 10, 2019

खबर पक्की: 10 जुलाई इंदौर, जर्जर बसे और नाम चार्टर्ड!रतलाम से इंदौर को जाने आने वाली अटल बस सेवा के अंतर्गत चलने वाली स्पेशल ए.सी. बसे बिना रखरखाव और देखरेख के धड़ल्ले से चल रही है , 235 रूपये के भारी भरकम भाड़े के बाद भी इन बसों की छत से पानी टपकना आम बात है , और ए.सी. की हवा तो नसीब वालो के नसीब में भी नहीं , और चलते चलते बस कब रुक जाए भगवान ही मालिक है , जहा एक और 30 रुपये के मामूली किराये में ट्रेन आपको इंदौर -रतलाम की सेर करवा रही है वही पर 8 गुना ज्यादा पैसा खर्च करने के बाद बसो का ठीक से रखरखाव ना होना बस ऑपरेटर की मुनाफाखोरी को दर्शाता है , अब तो लोग भी कहने लगे गए है इससे अच्छी तो रोडवेज़ की बस है
रतलाम से इंदौर का सीधा रास्ता (बेटमा होकर )बन जाने के बाद भी राऊ, पीथमपुर घूमकर जाना समझ से परे है , जिससे 120 किलोमीटर की यात्रा करने में आपको 4 घण्टे का वक्त लग रहा है , सीधी सी बात है अगर आपके पास पैसा और समय ज्यादा है तो आप चार्टर्ड में यात्रा कीजिये।

You missed

error: Content is protected !!