• Sun. Nov 1st, 2026

गड्ढे में डूबने से दो बालक की मौत

BySurendra Jain

Jul 9, 2019

रतलाम। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम रुघनाथगढ़ में तलाई में खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। तलाई में गड्ढा 2 साल पहले सड़क निर्माण के लिए मुरम निकालने खोदा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार मदन पिता भरत प्रजापत (15) और राधेश्याम पिता रमेश धाकड़ (12 ) दोनों निवासी ग्राम रुघनाथगढ़ गांव के समीप स्थित तलाई के समीप पशु चराने गए थे। शाम करीब 6 बजे राधेश्याम नहाने तलाई के बीच स्थित पानी के गहरे गड्ढे में नहाने के लिए कूदा। वह डूबने लगा। उसे डूबता देखकर मदन उसे बचाने कूदा तो वह भी डूबने लगा। आसपास के अन्य बच्चों ने जब उन्हें पानी में डूबता देखा तो शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे । राजाराम, हरिओम और नंदकिशोर रस्सी और बिलाई लेकर दोनों को बचाने तलाई में कूदे और उनकी खोजबीन करने लगे।
करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मदन और राधेश्याम को बाहर निकाला गया। राधेश्याम की धड़कन चल रही थी । डायल हंड्रेड के वाहन से दोनों को रात करीब 8:15 बजे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित किया। बुधवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!