• Sun. Aug 16th, 2026

ताल थाना प्रभारी संगीता सोलंकी ने किया पदभार ग्रहण

BySurendra Jain

Jul 7, 2019

आलोट सवाददाता पिंटू चोहान.
पुलिस थाना ताल पर नवागत महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता सोलंकी ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। आप ने अपनी मंशा पत्रकारों को बताई जिसमें पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते बताया कि ताल नगर में कानुन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना आप की पहली प्राथमिकता है। आपने कहा कि ताल थाना क्षेत्र मेंअवैध शराब बिकने नहीं दी जाएगी, जुआ सट्टा पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाएगा, बाइक चोरी होने की घटनाओं को लेकर भी आपने कहा कि आप स्वयं सतर्क रहें अपने बाईको मैं चाबी लगाकर उन्हें सुनी खड़ी ना करें। अवैध मादक पदार्थों को लेकर भी अंकुश लगाया जाएगा। रात्रि में काफी देर तक दुकानें खुली रहने को लेकर आप ने कहा कि रात्रि में अधिकतम 10:से 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद कर लेवे। असामाजिक व अवारा तत्वाे पर विशेष नजर रहेगी। विदित हो कि ताल थाने पर प्रथम बार कोई महिला थाना प्रभारी अधिकारी ने पदभार ग्रहण किया है। साथ ही अरविंदसिह राठौर थाना प्रभारी का स्थानांतरण होने के बाद से ही थाना प्रभारी का पद रिक्त पड़ा हुआ था। तब से ही प्रभारी अधिकारियों के भरोसे पुलिस थाना चल रहा था। अब जाकर स्थाई अधिकारी की आमद हुई है।

You missed

error: Content is protected !!