• Mon. Aug 17th, 2026

इंदौर में नगर निगम ने तोड़ा विवादित मकान

BySurendra Jain

Jul 5, 2019

इंदौर। नगर निगम रोड (गंजी कंपाउंड) स्थित विवादित मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुक्रवार सुबह शुरू हो गई। निगम ने कार्रवाई की सूचना जिला प्रशासन के एडीएम को दे दी थी। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला मकान जेसीबी की मदद से गिराया गया।
निगम के बिल्डिंग ऑफिसर (बीओ) असित खरे ने बताया कि मकान में रहने वाले एक किराएदार भेरूलाल श्रीवंश ने खुद संपर्क कर फ्लैट की चाबी ली जबकि बुधवार को वह नहीं मिला तो निगम अधिकारियों ने उसके बेटे के स्कीम-78 स्थित घर पर जाकर नोटिस दिया था।
बीओ ने बताया कि जर्जर मकान में उनका जो सामान रखा था, उसे निगम के डंपर की मदद से भूरी टेकरी स्थित शहरी गरीबों के फ्लैट (सी-210) में शिफ्ट कर दिया गया है। किराएदार ने स्थायी रूप से फ्लैट लेने की इच्छा जताई तो उसे कहा गया है कि फ्लैट खरीदने के लिए फॉर्म भरना होगा और छह-सात लाख रुपए देने होंगे।
नौ दिन बाद आया मुहूर्त! : अभी भी निगम अफसर आशंकित हैं कि शुक्रवार को कार्रवाई हो ही जाए। यदि शुक्रवार को मकान टूट गया तो नौ दिन बाद यह मुहूर्त आएगा। 26 जून को निगम का अमला मकान तोड़ने मौके पर पहुंचा था, जिसका विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विरोध करते हुए क्रिकेट बल्ले से मारपीट की थी।

You missed

error: Content is protected !!