खबर पक्की: 4 जुलाई, इंदौर में स्थित मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल में एक्स-रे के लिए दो मरीज़ों एक महिला और एक पुरूष को एक स्ट्रेचर साझा करने के मजबूर किया गया, जबकि दोनों एक दूसरे से अंजान थे।खंडवा जिले के पंधाना की रहने वाली संगीता को 12 दिन पहले एक दुर्घटना में घायल होने के बाद एमवाय अस्पताल रेफर किया गया था। उसे दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ था और उसे अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आर्थोपेडिक्स विभाग के एक वार्ड में भर्ती कराया गया था।
उनके पति धर्मेंद्र ने कहा “मेरी पत्नी संगीता को आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। स्ट्रेचर की कमी का हवाला देते हुए, उसे एक पुरुष रोगी के साथ कुछ चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया। हम असहाय थे क्योंकि हम अपने मरीज का इलाज करवाना चाहते थे जिसके कारण हम उसे और पुरुष मरीज को एक ही बिस्तर पर रखने की अनुमति देने के लिए तैयार हो गए।
शर्मनाक! सरकारी अस्पताल में एक ही बेड पर महिला और पुरुष दोनों को लिटाया, Video हुआ वायरल
