• Sat. Aug 15th, 2026

रतलाम के वकील ने मुख्यमंत्री को दिया धोखाधड़ी का नोटिस, जानिए क्या है नोटीस में

BySurendra Jain

Jul 2, 2019

खबर पक्की- रतलाम/ शहर के एडवोकेट राकेश शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिए नोटीस में लिखा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने जनता से वचन पत्र के माध्यम से 75 वचन जनता को दिए थे। जिसमें से बोर्ड परीक्षा में 70% प्रतिशत अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देंने का वचन भी शामिल था लेकिन वचन पत्र के अनुसार आपकी सरकार ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप नहीं दिए इसके विपरीत पूर्व सरकार द्वारा मेघावी छात्रों को दी जाने वाली सुविधाएं और सम्मान पर भी रोक लगा कर प्रदेश वासियों के साथ अन्याय किया है। राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को नोटीस जारी कीया है कि मध्य प्रदेश की जनता को दिए गए वचनों को पूरा करने संबंधित उचित कदम उठाकर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल एवं मध्य प्रदेश द्वारा जारी किया गया बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 70% अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को तुरंत लैपटाप प्रदान करें ऐसा नहीं होने पर हमें कानूनी कार्रवाई हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

You missed

error: Content is protected !!