• Sat. Aug 15th, 2026

निगम कर्मचारी को सार्वजनिक रूप से पीटना महंगा पड़ा आकाश विजयवर्गीय को, जमानत खारिज

BySurendra Jain

Jun 27, 2019

खबर पक्की: 27 जून इंदौर, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गी के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गी को इंदौर की सड़कों पर सरेआम एक निगम कर्मचारी को पीटना महंगा पड़ गया। ज्ञातव्य है कि कल एक निगम कर्मचारी को पीटने के बाद पुलिस ने आकाश विजयवर्गी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जिसमें कोर्ट ने उसको 11 जुलाई तक के लिए जेल भेज दिया था आज पुनः इंदौर के अपर सत्र न्यायाधीश बी के द्विवेदी की अदालत में आकाश विजयवर्गी ने जमानत आवेदन पेश किया था। अपर सत्र न्यायाधीश बीके द्विवेदी ने सुनवाई करते हुए आकाश के जमानत आवेदन को खारिज कर जेल में ही रहने का आदेश सुनाया।

You missed

error: Content is protected !!