• Sat. Aug 15th, 2026

कॉलोनाइजर के विरुद्ध जिलाधीश को शिकायत, जानिए कौन है इस शहर का कॉलोनाइजर

BySurendra Jain

Jun 25, 2019

खबर पक्की। रतलाम/शहर के वार्ड क्रमांक 8 अंतर्गत राजगढ़ में सर्वे नंबर 40,41,43 की भूमि पर कृष्ण विहार के नाम से कॉलोनाइजर अनोखी लाल दुबे उसकी पत्नी रुकमणी दुबे निवासी पीएनटी कॉलोनी हाल मुकाम कस्तूरबानगर ने गैर आवासीय भूमि पर बिना डायवर्शन के अवैध तरीके से कॉलोनी का निर्माण कर भूखंड बेच दिए।
इस आशय की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पार्षद सीमा टाक के पास रहवासी पहुंचे तो उन्होंने रहवासियों से वास्तव स्थिति की जानकारी लेकर मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर पुलिस अधीक्षक को व जिलाधीश के नाम शहर एसडीएम लक्ष्मी गामड़ को ज्ञापन देकर कृष्णा विहार कॉलोनी में बिना डायवर्शन के अवैध तरीके से भूखंड बेचने वाले पर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कॉलोनाइजर पर आरोप लगाया कि बिजली-पानी की सुविधा मुहैया करने के नाम पर रूपये लेकर भूखंड बेच दिए लेकिन कॉलोनी में आज तक बिजली पानी व सड़क की व्यवस्था भी मुहैया नहीं हो पाई है ऐसे में रहवासी मजबूर होकर उक्त भूखंड पर अपना मकान बनाकर रह रहे हैं।
जबकि कॉलोनाइजर द्वारा भूखंड बेचते समय यह आश्वासन दिया गया था कि उक्त कॉलोनी में भूखंड पूर्ण रूप से विकसित होकर कॉलोनी की हर प्रकार की सुख सुविधा प्राप्त होगी।
भूखंड खरीदते समय लोगों ने कॉलोनाइजर की बातों पर विश्वास कर भूखंड क्रय कर लिया और उस पर अपना मकान बनाकर वर्तमान में निवास भी कर रहे हैं।
मामले में पार्षद श्रीमती सीमा टाक ने बताया कि इस कॉलोनी में गरीब मजदूर वर्ग के लोग जैसे-तैसे अपनी पूंजी जमा कर प्लाट खरीदा और बाद में मकान बनाया लेकिन काजू कॉलोनाइजर ने उनका भरोसा तोड़ दिया और उक्त भूखंड वैद्य नहीं होने के कारण वहां पर बिजली पानी और सड़क की सुविधा भी नहीं उपलब्ध हो पा रही है।कॉलोनी वासियों ने जब कॉलोनाइजर से संबंध में बात की तो उसने इन लोगों को डरा धमका कर भगा दिया।
पार्षद सीमा टाक में जिलाधीश निवेदन किया कि कॉलोनी निवासियों को सड़क पानी व बिजली की वैधानिक सुविधा दिलवाई जाए।
इस दौरान कॉलोनी निवासी वर्षा यादव, सोहन लाल पिता अंतर सिंह, श्रीमती राधा बाई पति कैलाश, रीता देवी यादव पति रामजीत यादव, संम्बध बाई चौहान पति कारूलाल, रमिता यादव पति बृजकिशोर यादव, बतुल कुमार यादव पिता केसर सिंह, बीजू देवी पति गोपाल सिंह,सरस्वती देवी पति बैजनाथ सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!