• Sat. Aug 15th, 2026

इंदौर उज्जैन संभाग में भारी से भारी वर्षा की चेतावनी

BySurendra Jain

Jun 25, 2019

खबर पक्की: 25 जून भोपाल, मध्य प्रदेश के आपदा राहत आयुक्त ने इंदौर उज्जैन संभाग के 8 जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आगर मालवा, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, इंदौर और उज्जैन जिलों में 8 से 9 घंटे में 5 से 8 इंच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और इसलिए इनके संभागायुक्त और कलेक्टर को आवश्यक सुरक्षा उपाय और राहत के इंतजाम तैयार रखने के लिए कहा गया है नागरिक गण भी अपने स्तर पर भारी वर्षा हेतु सचेत रहें और अपने जानमाल की सुरक्षा हेतु पर्याप्त व्यवस्था रखें।

You missed

error: Content is protected !!