• Sat. Aug 15th, 2026

500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 27 की मौत, देखिए मृतकों की सूची

BySurendra Jain

Jun 20, 2019

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में 50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है। हादसे में मरने वालों संख्या 27 पहुंच गई है। अधिकांश शव निकाले जा चुके हैं। करीब 20 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसा गुरुवार को कुल्लू जिले के बजनार के पास हुआ। बस बजनार से गडागुशानी जा रही थी। कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री के मुताबिक, बस 500 फीट गहरी खाई में गिरी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के गिरते वक्त अधिकतर की मौत बस के मलबे की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है। (नीचे देखिए मृतकों की सूची)
पुष्पा देवी पत्नी मोहन लाल गांव बाहु उम्र 25 साल
विशाल सिंह पुत्र आलम चंद गांव चुनार उम्र 42 साल
आदित्य शर्मा पुत्र ओम प्रकाश गांव मोहनी उम्र 22 साल
चांदनी पुत्री ब्रज लाल बालीचौकी 20 साल
मीना देवी पुत्री ईष्वर दास निवासी बालीचौकी 22 साल
चरण सिंह पुत्र दया राम निवासी काहू उम्र 54
डोला पुत्र परमानन्द निवासी मोहनी उम्र 56 साल
खजान सिंह सपुत्र केशव राम निवासी बाहु उम्र 75 साल
देवेंद्र पुत्र देवकी नन्दन निवासी मोहनी उम्र 26 साल
चंपा पत्नी महिंद्र सिंह निबसी गड़ा गुसैनी उम्र 26 साल
बस कंडक्टर छोटू राम
यशपाल पुत्र गुमट निवासी मोहनी उम्र 36 साल
शेष राम पुत्र तुले राम निवासी मोहनी उम्र 80 साल
पूर्ण चंद पुत्र गुरदयाल सिंह उम्र 24
कांता पत्नी ढाबे राम निवासी बाहु उम्र 26 साल
रमेश चंद पुत्र भूप सिंह निवासी मोहनी उम्र 20 साल
कांता देवी पत्नी कजर सिंह निवासी बाहु उम्र 38
पन्नू देवी पत्नी धर्मदास निवासी तांदी 60 साल।
मोहन लाल पुत्र खेक राम निवासी तांदी उम्र 42
शंगरी देवी निवासी गुशेनी

You missed

error: Content is protected !!