रतलाम/ जिले के सैलाना थाना क्षेत्र मे धामनोद रोड़ पर एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गयी।
टवेरा कार मे सवार 8 व्यक्ति घायल होने की सूचना है । घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर डायल-100 वाहन पहुचा और घायल व्यक्तियों को डायल-100 वाहनों से शासकीय अस्पताल सैलाना ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सैलाना के गीताभवन निवासी मुकेश सोनी अपने परिवार के साथ साँवरिया सेठ मंदिर, (मंण्डफीया) चित्तौड़ (राजस्थान) दर्शन के लिए जा रहे थे कि सैलाना -धामनोद के बिच उनकी टवेरा कार क्रमांक MP 13 TA 1089 अनियंत्रित होकर पलटी खा गयी। जिसमे उनके परिवार के 03 बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए।
डायल-100 स्टाफ आरक्षक दिलीप रावत तथा पायलेट मनोज सिंह पवार द्वारा घायलों को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सैलाना मे भर्ती कराया गया। । जहाँ सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
टवेरा कार पलटी, डायल100 पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
