• Sat. Aug 1st, 2026

1 जुलाई से केवल टैक्स ही नहीं रेलवे में भी आएंगे बड़े बदलाव

BySurendra Jain

Jun 29, 2017

नईदिल्ली। रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर काम की है। 1 जुलाई से देश में केवल टैक्स व्यवस्था ही परिवर्तित नहीं होने जा रही है, रेल्वे में भी कुछ बदलाव आ रहे है। इसका सीधा असर ट्रेन यात्रियों पर पड़ने वाला है। खास बात यह है कि 1 जुलाई से रेलवे में वेटिंग टिकिट व्यवस्था खत्म हो जाएगी। यात्रियों को सीधे कंफर्म या आरएसी टिकिट ही जारी किए जाएंगे। इसके अलावा और कौन से बदलाव आएंगे आईए जानते है-

तत्काल टिकट कैंसिल पर 50 फीसदी रिफंड मिलेगा

अभी तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर कोई रिफंड नहीं मिलता है। लेकिन 1 जुलाई से रेलवे के नियमों में बदलाव के बाद तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर 50 फीसदी का रिफंड मिलेगा।

साथ ही सुविधा ट्रेन के टिकट वापस करने पर पैसेंजर्स को 50 फीसदी भाड़ा वापस मिलेगा। इसके लिए एसी-2 पर 100 रुपए, एसी-3 पर 90 रुपए और स्लीपर पर 60 रुपए प्रति पैसेंजर्स की दर से रिफंड चार्ज काटा जाएगा।

तत्काल टिकट बुकिंग का समय भी बदलेगा

तत्काल टिकट बुकिंग का समय भी बदलेगा, ए.सी. कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। 1 जुलाई के बाद अगर आप एसी कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो फिर आपको सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच में ही टिकट बुक करना होगा।

वहीं दूसरी ओर स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय पहले जैसा ही यानी सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

नहीं मिलेगा वेटिंग का टिकट 

रेलवे ने लोगों की यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। 1 जुलाई से आपको वेटिंग लिस्ट का टिकट नहीं मिलेगा। रेलवे ने फैसला किया है कि अब लोगों को सिर्फ कंफर्म टिकट दिया जाएगा या फिर आरएसी टिकट दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट के टिकट के झंझट से अब मुक्ति मिल जाएगी।

कई भाषाओं में जारी होगा टिकट

अभी तक रेलवे की तरफ से सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही टिकट जारी किया जाता है। 1 जुलाई से एक नई व्यवस्था शुरू की जा रही है, जिसके तहत रेलवे यात्रियों को सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं, बल्कि अन्य कई भाषाओं में भी टिकट उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पहले भाषा का चुनाव करना होगा।

 

You missed

error: Content is protected !!