• Wed. Sep 16th, 2026

मार्केट में जल्द आने वाला है 200 रूपए का नोट

BySurendra Jain

Jun 29, 2017

नईदिल्ली। देश में नोटों की किल्लत से निपटने के लिए केंद्र सरकार अब 200 रूपए का नोट जारी करने की तैयारी कर चुकी है। खबर है कि 200 रूपए के नोटों की छपाई शुरू भी हो चुकी है और जल्द ही इन्हें जारी भी कर दिया जाएगा।

पिछले साल 8 नवंबर को 1000 और 500 रूपए के नोट बंद किए जाने के बाद से ही बाजार में नगदी का संकट है। हालांकि इस कमी को बहुत हद तक 2000 और 500 रूपए के नोटों से पाटने की कोशिश की गई, बावजूद इसके किल्लत अब भी बरकरार है। खासतौर पर 500 या 2000 रूपए के चेंज में 100 का नोट ही विकल्प है। इसी कमी को पाटने के लिए सरकार ने अब 200 रूपए का नोट जारी करने की तैयारी की है। सूत्रों की माने तो यह नोट बहुत हद तक नई सीरिज के 500 रूपए के नोट जैसा ही होगा।

error: Content is protected !!