रतलाम/बैंक के पूर्व कर्मचारी ने बैंक से महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर एक व्यक्ति के खाते की जानकारी लेकर उसकी ओटीपी नंबर के आधार पर उसके खाते से 8 लाख 37 हजार रूपये निकाल लिए।
फरियादी ने उक्त मामले की रिपोर्ट 11 मई 19 को स्टेशन रोड थाना रतलाम पर फरियादी अविनाश भुरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव तिवारी ने टीम बनाई जिसमे एएसपी स्टेशन रोड व साइबर सेल रतलाम को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आवश्यक निर्देश दिए थे।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का का खुलासा करते हुए बताया कि 11 मई को फरियादी अविनाश भूरिया ग्राम दंत तोड़िया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका फिनो पेमेंट बैंक स्टेशन रोड शाखा पर कमर्शियल खाता है। 10 मई 2019 को उसके खाते से 8 लाख 37हजार रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिए। मामले में साइबर की टीम महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की जिसमें फिनो पेमेंट बैंक मुंबई के टेक्निकल अधिकारी का सहयोग प्राप्त किया जाकर स्टेशन थाना के नेतृत्व में एक टीम ब्यावर राजगढ़ रवाना की गई जहां से घटना का मुख्य आरोपी महेश जाटव पिता भागीरथ जाटव निवासी ब्यावरा को पकड़ कर उसके पास से 7लाख 91हजार रूपये जप्त कीए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फिनो बैंक का पूर्व कर्मचारी था इसी कारण से बैंक की महत्वपूर्ण जानकारी पता थी जिसका फायदा उठाकर आरोपी द्वारा रतलाम में फरियादी के खाता नंबर, आधार कार्ड एवं मोबाईल की जानकारी प्राप्त कर फरियादी के मोबाइल नंबर के स्थान पर दूसरा नंबर रजिस्टर किया गया और उसका ओटीपी लेकर अपने सहयोगी मित्र के साथ आरोन ब्रांच गुना से 8 लाख 37 हजार रूपये निकाल लिए। मामले में पुलिस टीम ने महेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से पुलिस ने 7 लाख 91 हजार रूपये जब्त कर लिए। वही सतीश जाटव निवासी राजगढ़ ब्यावरा की तलाश कर रही है उक्त मामले में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा सहायक निरीक्षक केसी यादव प्रधान आरक्षक फिरोतुल्ला मिर्जा, आरक्षक मुकेश एवं साइबर सेल रतलाम के आरक्षक मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार, बलराम पाटीदार, दिनेश बिष्ट की सराहनीय भूमिका रही।
बैंक से दूसरे के खाते में से रुपए निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगद रुपए भी किया जप्त
