• Sat. Aug 15th, 2026

बस ट्रक में टक्कर 1 की मौत 15 घायल

BySurendra Jain

May 14, 2019

खबर पक्की – निम्बाहेड़ा। मंगलवार सुबह भीषण हादसा हुवा है। नीमच-निम्बाहेड़ा मार्ग पर राज्य की सीमा बान्गरेड़ा चौकी के यहां ट्रावेल्स बस गलत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 15 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में हताहत हुवे लोगों को एम्बुलेंस व अन्य साधनों से निम्बाहेड़ा चिकित्सालय लाया गया। नगर से 4-5 एम्बुलेंस गुजरी थी। सुबह-सुबह एम्बुलेंस की आवाज सुन कर हड़कम्प मच गया। बस महाराष्ट्र से भीलवाड़ा जा रही थी। जैसे जैसे सूचना मिली वैसे वैसे घायलों के परिजन चिकित्सालय पहुंच रहे हैं और घायलों को लेकर रवाना हो रहे हैं। चिकित्सालय स्टाफ भी अथक प्रयास कर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर घायलों को रैफर किया जा रहा है। प्रारम्भिक तौर पर किसी की मौत की सूचना नहीं है। यह ट्रावेल्स बस महाराष्ट्र से भीलवाड़ा जा रही थी। हादसे की सूचना पर निम्बाहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। वही एक एंबुलेंस द्वारा कुछ घायलों को नीमच ले जाया गया था जहां एक महिला की मौत की सूचना मिल रही है महिला का नाम रोटी बाई पत्नी नंदलाल पुरबिया निवासी रानीखेड़ा बताया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!