खबर पक्की – इंदौर। इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में शुक्रवार को सुरेंद्र कुमार वर्मा ने 12 वीं बार “अध्यक्ष” पद का चुनाव जीतकर एक नया रिकार्ड कायम कर लिया। प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल कचोलिया को पराजित किया।वर्मा को 1006, गोपाल कचोलिया को 834 और रविन्द्र सिंह गौड़ को 793 वोट मिले। जबकि सचिव के प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में कपिल बिरथरे विजयी रहे। “उपाध्यक्ष” पद पर फिर से दिनेश हार्डिया विजयी रहे। सहसचिव पद पर भी अमित पाठक फिर से जीते जबकि पुरुषोत्तम सोमानी “कोषाध्यक्ष” चुने गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी विमल कुमार मिश्रा व उनकी टीम मतगणना कार्य ने लगी है। इससे पहले हुए मतदान में 5308 में से 2665 वोट डले। शाम से मतगणना प्रारंभ की गई। रात नौ बजे रुझान आना शुरू हो गए थे। पहले दौर से ही वर्मा ने बढ़त हासिल कर ली थी और वे लगातार और अंत तक बढ़त बनाए रहे। कार्यकारिणी के लिए मतगणना अभी जारी है।
