आलोट। एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (भारतीय पत्रकार संघ) एआईजे की मध्यप्रदेश राज्य इकाई का राकेश चौहान को उज्जैन संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
यह मनोनयन भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देशानुसार एवं प्रदेश सचिव निर्मल सोलंकी की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक सलीम शेरनी एवं सतीश पुरोहित की सहमति से किया जाता है। आप संगठन के उद्देश्य के अनुसार पत्रकार जगत के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। आपके उज्जवल भविष्य तथा कार्यनिष्ठा की कामना की गई है।
