वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके इस नामांकन में एनडीए की एकता भी नजर आई साथ ही ताकत भी। प्रधानमंत्री होने की वजह से मोदी के नामांकन की प्रक्रिया में आम उम्मीदवारों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा वक्त लगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक शपथ पत्र भी पढ़ा।
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री कचहरी के बाहर आए और चहलकदमी करते हुए वहां मौजूद समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। साथ ही एक बार फिर एनडीए नेताओं से मुलाकात की और कुछ पल गुजराने के बाद मोदी पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए जहां उनका हेलीकॉप्टर था जिसमें सवार होकर मोदी रवाना हो गए।
इससे पहले मोदी ने मीडिया से बात की और लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की। मोदी ने कहा कि लोग ऐसा माहौल बनाने में लगे हैं कि मोदी तो जीत गया अब वोट डालने की जरूरत नहीं लेकिन ऐसा नहीं है। इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों की बातों में मत आईए। वोट डालना आपका अधिकार है ज्यादा से ज्यादा संख्य में मतदान करें। मैं काशी के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। कल जो रोड शो हुआ वो काशी में ही संभव है।
इससे पहले उन्होंने डीएम दफ्तर में ही पहले से मोजूद एनडीए गठबंधन दलों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के पैर भी छुए।
एनडीएन नेताओं में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो रामविलास पासवान, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और अकाली दल के मुखिया प्रकाश सिंह बादल यहां मौजूद थे। वहीं पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम सीएम सर्वानंद सोनेवाल, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री सीता रमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, हेमा मालिनी, जयाप्रदा, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ भी मौजूद थे।
