खबर पक्की : रतलाम 21 अप्रैल, पुणे नागपुर बरोड़ा जैसे बड़े शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ सूभेदार ने आज रतलाम में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अब रतलाम के ह्रदय रोगियों को एनजीओ प्लास्टी एंजियोग्राफी या पेसमेकर लगवाने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा उन्होंने बताया कि मेरा जन्म रतलाम में हुआ है मेरी पत्नी भी डॉक्टर है मैंने पुणे से ह्रदय रोग विशेषज्ञ की डिग्री ली है और मेरी पत्नी की बहुत इच्छा थी कि हम किसी बड़े शहर में अपना हॉस्पिटल खोलें लेकिन चुप के मेरा जन्म रतलाम में हुआ है इसलिए मैंने अपने मिट्टी अपने लोगों की सेवा करने के लिए रतलाम को ही अपना सेवा क्षेत्र बनाने का निश्चय किया मेरे इस निश्चय को मेरे परिवार के साथ साथ मेरी पत्नी ने भी समर्थन दिया और यही कारण है कि आज 4 महीने के अंत समय में आशीर्वाद हार्ट सेंटर रतलाम में मैंने 150 एंजियोग्राफी 30 angioplasty के साथ एक पेसमेकर की सुविधा दिल के मरीजों को उपलब्ध करवा कर उनका किफायती इलाज किया है। उन्होंने बताया कि आज की लाइफ स्टाइल में दिल की बीमारी होना आम बात हो गई है दिल की बीमारियों से बचने के लिए व्यक्ति को अपनी लाइफ स्टाइल अनुशासित रख नियंत्रित खानपान के साथ नियमित योग करना बहुत जरूरी है। डॉ सिद्धार्थ सुभेदार ने कहा कि बड़े शहरों में मिलने वाला इलाज अब रतलाम में ही मिलने से लोगों का समय पैसा और जीवन तीनों बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद हार्ट सेंटर में 10 बेड का सुसज्जित हार्ड केयर यूनिट बनाकर अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर में दिल के मरीजो को अच्छे से अच्छी सेवा दी जा रही है।
