खबर पक्की :15 अप्रैल लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान के आपत्तिजनक बयान ‘खाकी अंडरवियर’ पर भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा ने बसपा प्रमुख मायावती से मदद की अपील की है।जयाप्रदा ने कहा कि मैं मायावती से अपील करती हूं कि मेरी मदद कीजिए और मेरे लिए आवाज उठाएं।साथ ही जयाप्रदा ने कहा कि मैं मायावती से अपील करती हूं कि महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने के लिए समाजवादी पार्टी से समर्थन वापस लें। बता दें, आजम खान ने रविवार को जनसभा के दौरान कहा था, ‘जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया… उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है।’ हालांकि, उन्होंने इस बयान में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था। लेकिन उनका इशारा जयाप्रदा की तरफ ही समझा रहा है।
आजम खान के इस बयान पर जयाप्रदा ने सोमवार को कहा, ‘ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है, साल 2009 से ये झेल रही हूं। मैं काफी हिल गई हूं। अखिलेश बगल में बैठे हुए थे उन्होंने कुछ नहीं बोला। पहले मेरी अश्लील तस्वीरें बंटवाई थीं।मुझे डराने के लिए ये सब कर रहे हैं। मैं डरी नहीं हूं मैं रामपुर नहीं छोड़ने वाली हूं। पहले में डरती थी पर अब नहीं। अखिलेश आजम खान को पार्टी से निकालें। रामपुर की जनता मेरे साथ खड़ी है।पहले भी मुझे पार्टी से निकाला गया आजम खान को नहीं।’
|
ReplyForward
|
