खबर पक्की :14 अप्रैल भोपाल अंततः गुमान सिंह डामोर को भाजपा ने रतलाम झाबुआ सीट से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। विधानसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया के सुपुत्र विक्रांत भूरिया को हराने वाले गुमान सिंह डामोर को आज जारी सूची में भाजपा ने रतलाम झाबुआ सीट से लोकसभा प्रत्याशी बना दिया है। गुमान सिंह डामोर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से इंजीनियर इन चीफ के पद से रिटायर हुए हैं उनकी पत्नी सूरज डामोर भी आईएएस अफसर है और रतलाम जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर काम कर चुकी है। डामोर के साथ कल सिंह भाभर का नाम भी चल रहा था जो पूर्व में खुद अपने दम पर थांदला से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं पर भाभर के ऊपर डामोर को तरजीह दी गई। विधानसभा चुनाव में तो डामोर जेवियर मईड़ा के कांग्रेस से विद्रोह करने के कारण जीत गए पर अब लोकसभा में मुकाबला दिलचस्प होगा।
