खबर पक्की: 14 अप्रैल आलोट, चेती नवरात्रि के पावन अवसर पर चुनरी यात्रा समिति आलोट द्वारा सामूहिक रुप से चतुर्थ वर्ष की विशाल चुनरी यात्रा 12 तारीख शुक्रवार को दोपहर के 3:00 बजे शीतला माता चौक आलोट से प्रारंभ हुई जिसमें 221 फीट की चुनरी मनीष पांचाल परिवार नदी जिसको भक्तों ने भाव पूर्ण रूप से नगर में चुनरी यात्रा निकालते हुए दक्षिणेश्वरी कालिका माता मंदिर राम सिंह दरबार शाम 7:00 बजे पहुंची इस चुनरी यात्रा में देखा गया कि नगर के विभिन्न चौराहों पर नगर के सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संगठन द्वारा चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया वहीं जयकारों के साथ बैंड का बाजै पर विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि झूमते गाते नाचते नजर आए और मां को चुनरी चढ़ाने पहुंचे वहीं शाम 7:00 बजे दक्षिणेश्वरी कालिका माता मंदिर पर चुनरी मां को भेंट कर आरती के पश्चात प्रसादी वितरण की गई चुनरी यात्रा में पधारे सभी भक्तों के लिए दक्षिणेश्वरी कालिका माता मंदिर समिति द्वारा सभी के लिए फरियाली खिचड़ी वितरण कर प्रसाद वितरण की गई इस वर्ष की चुनरी यात्रा में विशेष देखा गया कि सभी जयघोष के साथ मां के दरबार में पहुंचे और 221 फीट की चुनरी चढ़ाई
