खबर पक्की : इंदौर 7 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के इंदौर स्थित घर और सलाहकार राजेंद्र कुमार मिगलानी के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की है सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी हवाले के जरिए धन के लेन-देन के सिलसिले में की गई है।अभी तक आयकर विभाग की टीम को 9 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं। आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली और मध्य प्रदेश के छह ठिकानों पर छापे मारे हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम दिल्ली से कक्कड़ के इंदौर के पोश इलाके विजय नगर में स्थित घर तड़के तीन बजे पहुंची और वहां तलाशी शुरू कर दी।आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि दो अधिकारियों ने चुनाव के दौरान हवाले के जरिए धन का लेन-देन किया है।
