धर्म डेस्क। भारत चमत्कारों का देश है, यहां ऐसे कई धार्मिक स्थल है जहां के चमत्कार लोगों को चौंकाने पर मजबूर कर देते है। मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में भी हनुमानजी का एक ऐसा ही चमत्कारी मंदिर है। लोगों का मानना है कि इस मंदिर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रेन की स्पीड भी खुद ब खुद ही कम हो जाती है। हर साल यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। जी, हां यह चमत्कारी मंदिर शाजापुर जिले के बोलाई गांव में है। नाम है श्री सिद्धवीर हनुमान मंदिर। बोलाइ शाजापुर के पास एक छोटा रेल्वे स्टेशन है और मंदिर के नजदीक से ही यहां ट्रेन रूट है। इस मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा में भगवान गणेश भी विराजमान है। मंदिर के पुजारी के अनुसार यह मंदिर लगभग 600 साल पुराना है और यहां मांगी गई मन्नत कुछ ही दिनों में पूरी हो जाती है।
