• Thu. Aug 13th, 2026

उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में हुईं शामिल, महाराष्ट्र की इस सीट से लड़ सकती है चुनाव

BySurendra Jain

Mar 27, 2019

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें बुधवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। खबर है कि उर्मिला को इस चुनाव में उत्तर मुंबई की सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। उर्मिला के कांग्रेस में आने की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही थी और आज आखिरकार उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस सदस्यता लेने के बाद उर्मिला ने मीडिया को संबोधितर करते हुए कहा कि आज मेरे लिए महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि मैं आज सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रही हूं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे परिवार से हूं जहां की बुनियाद महात्मा गांधी, सरदार पटेल जैसी हस्तियों के विचारों पर बनी है। हालांकि, मैं मनोरंजन की दुनिया में चली गई लेकिन मेरे विचार शुरू से समाज को लेकर अलग थे। मैं बचपन से ही राजनीतिक विचार थे।

You missed

error: Content is protected !!