• Mon. Sep 28th, 2026

कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीबों को हर साल मिलेंगे 72 हजार रुपए

BySurendra Jain

Mar 25, 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो देश के गरीबों को हर साल 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह राशि 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को दिए जाएंगे। राहुल के मुताबिक, उनकी पार्टी ने इस योजना का पूरा खाका खींच लिया है। इससे 5 करोड़ परिवारों के 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

बकौल राहुल, यह अब तक की सबसे बड़ी स्कीम है, जिसे कांग्रेस लांच करेगी और देश से गरीबी मिटा दी जाएगी। यह कांग्रेस का गरीबी पर सबसे बड़ा वार है। इससे पहले मनरेगा लाकर पहल की गई थी। 21वीं सदी में देश में कोई गरीब नहीं रह सकता।

You missed

error: Content is protected !!