• Thu. Aug 13th, 2026

BJP ने MP के 15 उम्मीदवार घोषित किए

BySurendra Jain

Mar 23, 2019

दिल्ली/भोपाल । लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार शाम अपने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट घोषित कर दी। इस सूची में 46 उम्मीदवारों के नाम हैं जिनमें मध्यप्रदेश के 15 उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने इन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। पार्टी ने मध्यप्रदेश में कई मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। घोषित नामों में नरेन्द्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, नंदकुमार सिंह चौहान, फग्गन सिंह कुलस्ते, गणेश सिंह सहित कई नाम शामिल हैं, वहीं पार्टी ने मुरैना से अनूप मिश्रा, शहडोल से ज्ञान सिंह, बैतूल से ज्योति धुर्वे, उज्जैन से चिंतामण मालवीय और भिंड से भागीरथ प्रसाद का टिकट काटा है।

You missed

error: Content is protected !!