• Thu. Aug 13th, 2026

किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार……. स्वरांजलि स्कूल के बच्चों ने सदाबहार गीतों से समाँ बांधकर दस हजार का दान किया।

BySurendra Jain

Mar 17, 2019

खबर पक्की: इतनी शक्ति हमें देना दाता, रात कली एक ख्वाब में आई, तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जबान पर जैसे सुमधुर सदाबहार गीतों को गाकर नन्हे बच्चो ने समां बांध दिया, प्रसंग था स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल द्वारा मूक बधिर बच्चों के सहायता कार्यक्रम का। मूक बधिर स्कूल के हाल में ही आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत में माँ सरस्वती को माल्यार्पण अतिथि जुझार सिंह भाटी व संस्था संचालक एम एल दुबे द्वारा किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्था के प्रिंसिपल सतीश चंद्र तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम के अतिथि कवि जुझार सिंह भाटी , समाजसेवी महेंद्र गा दिया, फिल्म निर्माता हरीश शर्मा व समाजसेवी व बिल्डर चंद्र प्रकाश भंडारी थे। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चे रुद्र पाठक, भावी जैन, एकांश भंसाली, आदि एवं अनंत मूणत, रिया पगारिया, रूपांशी भंडारी, रीत बोर्दिया,इश्वी, लुणावत,गरिमा धारू,दक्ष जैन, अभी भंडारी, माही संघवी ने एक से बढ़कर एक गाने सुना कर श्रोताओं का दिल जीत लिया और मूक बधिर बच्चे ताली बजा बजा कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे। बहुत सारे बच्चों ने अतिथियों से हाथ मिला कर अपनी खुशी का इजहार किया कार्यक्रम में लायंस क्लब मेंबर व अभिभाषक प्रीति सोलंकी, लायन अलका पोरवाल, मुकेश कटारिया, प्रेम पंड्या, दिलीप व्यास, रंजीत चौहान, पियूष व्यास, गायक गिरीश शर्मा, विक्रम कोठारी,शिवनारायण हाड़ा,राजेश बोर्दिया,विक्की भंडारी,हर्ष दशोत्तर, व समाज के गणमान्य लोग बड़ी तादाद में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल की संचालिका संगीता जैन और सदस्यों का एक अच्छे कार्यक्रम के लिए और कार्यक्रम के माध्यम से एकत्रित धनराशि ₹10000 मूक बधिर स्कूल को देने के लिए आभार मुक बधिर स्कूल के अध्यक्ष श्री एम एल दुबे जी और प्रिंसिपल सतीश चंद्र तिवारी ने माना।

You missed

error: Content is protected !!