• Wed. Aug 12th, 2026

सतना एसपी पर गिरी गाज, भोपाल पुलिस मुख्यालय हुआ ट्रांसफर

BySurendra Jain

Mar 15, 2019

सतना। शहर में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति के बाद पुलिस विभाग ने एसपी संतोष सिंह गौर का तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय कर दिया है। इनकी जगह पर रिजाय इकबाल को सतना एसपी बनाया गया है। सतना जिले में एक और बच्चे की किडनैपिंग और हत्या के बाद एसपी को हटाने की मांग उठने लगी थी। इसके पहले चित्रकूट से दो बच्चों की अपहरण हुआ था और दोनों की बाद में हत्या कर दी गई थी। क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भी चुनाव आयोग को यह शिकायत की थी कि संतोष सिंह के सतना में रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते हैं।

error: Content is protected !!