• Wed. Aug 12th, 2026

भोपाल के न्यू कबाड़खाना इलाके में टायर गोडाउन में भीषण आग

BySurendra Jain

Mar 15, 2019

भोपाल। शहर के न्यू कबाड़खाना इलाके में एक टायर गोडाउन में भीषण आग लग गई। देर रात लगी इस आग ने धीरे-धीरे पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो दर्जन दमकलें मौके पर पहुंच गईं थी।

बड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:30 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किंट से लगी थी, इसके बाद उसने पूरे गोडाउन को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

error: Content is protected !!