खबर पक्की : रतलाम। मैं चाहता हूं कि श्रमजीवी पत्रकार संघ रतलाम के इस आयोजन में श्री पाठक के साथ ही समस्त पत्रकारों के लिए ये काव्य संध्या पहचान बन जाए, गीता का ज्ञान बन जाए, मदीना की शान बन जाए, ईशु की मुस्कान बन जाए, सत् श्री अकाल का सम्मान बन जाए, होठों की मुस्कान बन जाए, इस रंग में हम सब की मोहब्बत का रंग पड़े तो पड़के हिन्दुस्तान बन जाए।
उक्त बात हास्य कवि श्रीराम शर्मा ने नवकार न्यूज पत्रिका के स्वर्णिम 5 वर्ष पूर्ण होने पर मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, श्रमजीवी पत्रकार संघ, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा व नवकार न्यूज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अतुल काव्य संध्या के अवसर काव्य पाठ करते हुए कही।
अपने हास्य व्यंग्य से गुदगुदाते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार होने के नाते, साहित्यकार होने के नाते इस उम्र में मेरे मन मे किसी प्रकार की कोई जात-पात नहीं है, जात-पात नहीं है आप जैसे बुद्घिजीवियों के बीच बोलने की मेरी औकात नहीं है, बोलता हूँ निकल जाती है आह क्योंकि मेरे सामने का दाँत नहीं है। आज के इस पत्रकार सम्मेलन के कार्यक्रम में मेरा आज के पत्रकारों को बधाई देने का करता है मन क्योंकि हम जहाँथे वहाँ से यहाँ लाने का इन्होंने कार्यक्रम सुपर किया है।
ऐन-केन प्रकारेण आज गुनाहगार को थाने से छूट जाने से जेल हो गई, आमने-सामने दो दिलों के मधु मिलन का साधन भारतीय रेल हो गई है। गुण्डों को राजनीतिक संरक्षण देने से सत्ता नेता की रखैल हो गई। मौसम के तेवर बदलेंगे लेकिन दिनमान नहीं बदलेगा, बदलेगा हर एक कफन लाश का लेकिन शमशान नहीं बदलेगा। ये बदले या वो बदले हिन्दुस्तान नहीं बदलेगा।
हास्य कवि श्री जुझारसिंह भाटी ने अपनी प्रस्तुति देते हुए कहा कि जाँ लुटा दूँगा माँ भारती वचन है, वचन है, गीता, बाइबिल, कुरान से बड़ा वतन है, वतन है, माँ शारदे तेरे चरणों में नमन है, नमन है। मैंने अमिताभ बच्चन से मालवी में संवाद किया के अमिताभ बच्चन तू सबने करोड़पति वणवा का सपना दिखावे है, म्हारे भेजा में तो बस एक बात आवै है, कै देश को हर आदमी एक करोड़पति बन जाएगा, तो म्हारा देश का भिखारी कटै जाएगा? असा सपना मत दिखा, दिन मा तारा मत वता, अणा ने कोई काम धँधा करता सीखा, यूँ तो इ सब पडिय़ा, पडिय़ा आलसी वई जाएगा, घर में टी. वी. देखेगा ने बाप से मार खाएगा, और देश में अस्तर ही बेरोजगारी की फौज है, और यो सब नाशपीटिया अणी टी. वी. कोइज दोष है।
इस अवसर पर कवियत्री जे. सी. बैंक व योगधाम डायरेक्टर श्रीमती इन्दु सिन्हा ने अपनी प्रस्तुति देते हुए कहा कि ओ मेरी प्यारी नन्हीं किरण, तुझसे महका आज मेरा मन, तेरे आने से जीवन में, सपने पूरे हुए सुनहरे, मोती-सी तेरी मुस्कराहट बन जाती, मेने मन की आहट, पापा-मम्मी की तू लाड़ली, जीवन की बगिया, तुझसे खिली, हम तो बस माँगें दुआ, तुझको संसार की खुशियाँ मिले, जीवन हो, रंगों, उमंगों से भरा हो मन में ना शिकवे गिले।
इस अवसर पर हास्व कवि श्रीराम शर्मा, रामचन्द्र गेहलोत (अम्बर), सिद्द्किी रतलामी (शायर), हरिशंकर भटनागर, जुझारसिंह भाटी, लक्ष्मण पाठक, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं चित्रकार सतीश जोशी, कवित्रयी आशा उपाध्याय ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कवि अब्दुल सलाम खोकर ने सर्वप्रथम मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ संस्थापक अध्यक्ष स्व. अतुल पाठक को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि हमारे बीच उपस्थित अतिथि, कविगण, मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, श्रमजीवी पत्रकार संघ, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के पदाधिकारीगण, सदस्यगण व तमाम हमारे पत्रकार साथियों विगत अगस्त 2018 में इसी हॉल में जो काव्य संध्या का आयोजन था उसके मुख्य अतिथि स्व. अतुल पाठक थे उनकी रूचि, पत्रकारिता के प्रति उनकी साधना निश्चित रूप से उनके कार्य स्वयं बोलते थे ये आयोजन उनकी स्मृति में हो रहा है ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। उनकी अतुलनीय सेवाएं याद करते हुए आज इस सम्मेलन में हम इक_े हुए हैं। हमारे बीच उनके सुपुत्र श्री समीर पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान हैं जो मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम की अध्यक्ष पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने की।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक आन. एन. सुनकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री समीर पाठक, कविगणों में कवियत्री व जे.सी. बैंक, योगधान डायरेक्टर श्रीमती इन्दु सिन्हा, हास्व कवि श्रीराम शर्मा, रामचन्द्र गेहलोत (अम्बर), सिद्द्किी रतलामी (शायर), हरिशंकर भटनागर, जुझारसिंह भाटी, लक्ष्मण पाठक, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं चित्रकार सतीश जोशी, मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष कमरूद्दीन शेख, मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र राठौर, कार्यकारी संपादक नवकार न्यूज प्रीतम भदौरिया, मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय महासचिव संजय उपाध्यक्ष, संपादक श्रमजीवी पत्रिका प्रवीण धनोतिया, संपादक आज का अन्नदाता जयप्रकाश शुक्ला आदि को सम्मानित किया गया।
संचालन अब्दुल सलाम खोकर ने किया, आभार संभागीय उपाध्यक्ष श्री संजय उपाध्याय ने माना।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल रेल प्रबंधक आन. एन. सुनकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष समीर पाठक, कविगणों में कवियत्री व जे.सी.बैंक, योगधान डायरेक्टर श्रीमती इन्दु सिन्हा, हास्व कवि श्रीराम शर्मा, रामचन्द्र गेहलोत (अम्बर), सिद्द्किी रतलामी (शायर), हरिशंकर भटनागर, जुझारसिंह भाटी, लक्ष्मण पाठक, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं चित्रकार सतीश जोशी, मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश महासचिव दीपक जैन, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा संभागीय अध्यक्ष मिश्रीलाल सौलंकी, श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश सचिव चिराग छाजेड़, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ दीपेश ओझा, लखन गेहलोत, प्रकाश तंवर, विष्णु व्यास, मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय सहसचिव संतोष तलोदिया, जिला सचिव विजय उपाध्याय, जिला सहसचिव राजेश कटारिया, जिला संगठन सचिव राजेश जैन, प्रदेश संपादक साप्ता. वीर विजय रईस खान, कार्यवाहक अध्यक्ष उज्जैन नगर देवेन्द्र गेहलोत, नवकार न्यूज प्रदेश संपादक विपिन वाघेला व बड़ी संख्या में पत्रकारगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह जानकारी मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय सहसचिव संतोष तलोदिया ने दी।
अतुल काव्य संध्या सम्पन्न, ये बदले या वो बदले हिन्दुस्तान नहीं बदलेगा : श्रीराम शर्मा
