• Wed. Sep 30th, 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल तिवारी का निधन

BySurendra Jain

Mar 11, 2019

रीवा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल तिवारी का संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे विधायक और सांसद रह चुके हैं। उनके निधन की खबर मिलने के बाद समर्थकों में शोक की लहर छा गई है। सुंदरलाल तिवारी मध्यप्रदेश में सफेद शेर के नाम से मशहूर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी के पुत्र थे। अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर अतुल सिंह और सुंदरलाल तिवारी की भतीजी कविता पांडे ने उनके निधन की पुष्टि की है।

You missed

error: Content is protected !!