• Thu. Aug 13th, 2026

प्याज फिर बना सियासी मुद्दा, इंदौर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर फेंके

BySurendra Jain

Mar 9, 2019

इंदौर। प्याज एक बार फिर प्रदेश में सियाजी मुद्दा बन रहा है। पूर्व में कांग्रेस ने इसे जमकर भुनाया और अब भाजपा भी प्याज को लेकर ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रही है। भाजपा के मुताबिक प्रदेश की कमलनाथ सरकार लगातार किसानों से झूठ बोलकर उन्हें धोखा दे रही है। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्याज की सही कीमत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर भरकर लाए प्याज कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर फैला दिए। भाजपा के इस प्रदर्शन में स्थानीय नेताओं के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

इंदौर कलेक्ट्रेट पर शनिवार को हंगामे की स्थिति थी। प्याज के उचित दाम नहीं मिलने के कारण यहां किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का ये भी कहना था कि सरकार ने कर्जमाफी का जो वादा किया था उसका पूरा नहीं जा रहा। उसमें कोई न कोई पेंच लगाकर उनका कर्ज माफ नहीं किया जा रहा। भाजपा के ग्रामीण नेताओं का कहना था कि किसानों को केवल कर्जमाफी के प्रमाण पत्र दिए गए हैं, असल में किसी का कर्जा माफ नहीं हुआ।

इसी दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए किसान ट्रैक्टरों में प्याज भरकर लाए थे। विरोध के दौरान उन्होंने ये प्याज कलेक्ट्रेट गेट के सामने फेंक दिए। इतना ही नहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने ये प्याज ट्रैक्टरों के नीचे कुचल भी दिए।

You missed

error: Content is protected !!