• Fri. Aug 14th, 2026

सांसद भूरिया ने एक करोड रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

BySurendra Jain

Mar 9, 2019

रतलाम। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में सांसद कांतिलाल भूरिया द्वारा ग्राम खोकरा में एक करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इनमें सांसद निधि तथा आदिम जाति कल्याण विभाग की राशि से विभिन्न पंचायतों में किए जाने वाले कार्य सम्मिलित है। इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष डी.पी धाकड़, राजेश भरावा, थावर भूरिया, जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा सुशील नागर आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद श्री भूरिया ने राज्य सरकार की ‘जय किसान फसल ऋण माफी योजनाÓ तथा पेंशन में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहां कि राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए काम करने वाली सरकार है।

You missed

error: Content is protected !!