• Wed. Sep 30th, 2026

ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में, रतलाम में चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगे नारे, फूंका पुतला, ठेलागाड़ी पर रखकर ढोल के साथ निकले

BySurendra Jain

Sep 30, 2026

खबर पक्की, 30 सितंबर, रतलाम। ‘वोट चोरीÓ के आरोपों के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार दोपहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ठेलागाड़ी पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला रखकर ढोल के साथ शहर की सड़कों पर निकले। कुछ नेताओं ने विरोध के दौरान काले कपड़े पहने थे और सिर पर काला कपड़ा बांधा था।
कांग्रेस कार्यकर्ता हरदेवलाला पीपली क्षेत्र से ढोल की थाप और नारेबाजी करते हुए निकले। वे बाजार मार्ग से होते हुए डालूमोदी बाजार चौराहे पर पहुंचे। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया।
आग बुझाने में पुलिस झुमाझटकी की
पुतले में आग लगते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया।
चुनाव आयुक्त के खिलाफ की नारेबाजी
कांग्रेस कार्यकर्ता, चुनाव आयुक्त कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में जैसे नारे लगाते रहे। भाजपा सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। आसमान में काले गुब्बारे भी छोड़े।
डालूमोदी बाजार चौराहे पर प्रशासन ने पहले से फायर ब्रिगेड तैनात कर रखी थी। पुतला जलाए जाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड से पानी नहीं छोडऩे दिया और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की। बाद में एक बाल्टी पानी लाकर जले हुए पुतले पर डाला गया।

You missed

error: Content is protected !!