• Wed. Aug 12th, 2026

विद्युत वितरण कंपनी के ईमानदार एमडी संजय गोयल को हटाने के बेईमानों के सारे हथकंडे फेल

BySurendra Jain

Mar 8, 2019
खबर पक्की : भोपाल, भ्रष्ट बिजली अधिकारियों  की नकेल कस उन्हें नाको चने चबवाने वाले भोपाल विधुत वितरण कंपनी के एमडी संजय गोयल को हटाने के लिए कंपनी के हर भ्रष्ट व कामचोर अधिकारीयो की सारी कोशिशें नाकाम होने से विधुत वितरण कम्पनी के ईमानदार कर्मचारी सरकार को कोटि-२ प्रणाम कर रहे है। नाम न छापने की शर्त पर उनके साथ काम करने वाला प्र त्येक व्यक्ति ऐसे निहायत  ईमानदार अधिकारी की ईमानदारी की तारीफ़ किये बगैर नही रहता है।
विधुत वितरण कम्पनी के बेईमान अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि संजय गोयल ने मध्य प्रदेश के दूर-दराज़ इलाक़ों में शत-प्रतिशत घरों में बिजली पहुँचा कर मात्र सौ करोड़ अवार्ड दिलाने के लिए आगे के सालों के लिए हमारी कंपनी की वित्तीय स्थिति ख़राब कर दी है तथा इस कारण भविष्य में प्रत्येक इंजीनियर को दूसरे विभागों से तीन गुना पेंशन मिलने में समस्या आ सकती है। साथ ही अमीरों व ज़मींदारों से बिजली बिल वसूलने पड़ सकते है जिससे उनकी वर्तमान कमाई पर भी लगाम लग गया है।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार संजय गोयल ने अधिकारियों के रिश्तेदार ठेकेदारों पर रोक लगाकर विकास कार्यों को भी प्रभावित किया है।
गत डेढ़ वर्ष में 3000 करोड़ के काम व लगभग 1200 करोड़ की सामग्री क्रय में सभी अनियमितता पर रोक लगाने और स्टाफ़ को आम जनता के प्रति ज़िम्मेदार बनाने पर अभियंता संघ के कुछ भ्रष्ट कामचोरों को निरंतर दर्द हो रहा है और उनका तबादला करने के लिये वे थैलियों का मुंह खोलकर सरकार को भृष्ट करने का प्रयास कर रहे है परंतु कमलनाथ सरकार का जनता के प्रति समर्पण व ईमानदार व काम करने वाले अफसरों को सरंक्षण की नीति के चलते वे अभी तक सफल नही हो पाए हैं। संजय गोयल की दबंगई, निडरता, सिद्धांत व अच्छे मेहनती कर्मचारीयो की हमेशा मदद करने के कारण रतलाम, ग्वालियर के लोग आज भी उनके  कलेक्टरी के कार्यकाल को याद करते है। यही नही स्वास्थ्य विभाग का उनका कार्यकाल भी आज तक कर्मचारी भूले नही है।
error: Content is protected !!