• Thu. Oct 1st, 2026

रतलाम, बड़वानी और शाजपुर में कई फर्मों पर आयकर का छापा

BySurendra Jain

Mar 8, 2019

रतलाम। मालवा-निमाड़ अंचल में आयकर विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठनों पर छापे की कार्रवाई की। शाजापुर में दो व्यापारियों के यहां और रतलाम में 4 फर्म पर तो बड़वानी जिला मुख्यालय में डॉक्टर कैलाश मालवीय के क्लीनिक पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा।

बड़वानी जिले में 6 अलग-अलग स्थानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई सामने आई है, जिसमें बड़वानी, अंजड़, राजपुर और ओझर में टीम पहुंची। बड़वानी में साईं सुपर बाजार, साईंबाबा जीवनधारा हॉस्पिटल, उत्कर्ष सोनोग्राफी, अंजड़ और राजपुर में भारत मशनरी, ओझर में महेंद्र भेरूलाल अनाज व्यवसायी के यहां आयकर विभाग की टीम पहुंची। इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर और सेंधवा की टीम की संयुक्त कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!