खबर पक्की: आज मंडल रेल प्रबंधक आरएम सुनकर को रेल मंत्रालय ने मंडल रेल प्रबंधक रतलाम के रूप में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व अच्छे कार्य निष्पादन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया और उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। रेल मंत्रालय से उनको प्रमाण पत्र मिलने पर रेलवे अधिकारियों सहित जिले के अधिकारियों ने उनको बधाई दी खबर पक्की रतलाम भी उनको उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए आगे इसी तरह कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं देती है।
