• Thu. Oct 29th, 2026

हिमाचल / चंबा में भूकंप के झटके

BySurendra Jain

Mar 1, 2019

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यह पांच किलोमीटर की गहराई पर 11.40.15 बजे आया। इसका केंद्र अक्षांश 32़. 7 उत्तर व उच्चांश 76़.5 पूर्व था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई।

भूकंप का केंद्र चंबा में जमीन के पांच किमी नीचे था। भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहोल रहा। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की।

You missed

error: Content is protected !!